नालंदा : नववर्ष के पूर्व जिले में सुबह से छाया घना कुहरा, ठंड से आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

DNB Bharat Desk

 

घरों में दुबके को हुए मजबूर,लोग ले रहे है अलाव का सहारा।

डीएनबी भारत डेस्क

नव वर्ष के पूर्व नालंदा जिले में भी ठंड में 10 तक दे दी है या फिर यूं कहें कि पर्वतीय इलाकों में हो रहे लगातार बर्फबारी का असर अब नालंदा जिले में भी दिख रहा है तभी तो शुक्रवार के दिन पूरे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।

- Sponsored Ads-

सुबह से लेकर शाम तक ठंड का असर दिख रहा है। तापमान में गिरावट से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठिठुरन के साथ धुंध ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। दृश्यता कम रहने के कारण सड़क पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। दिन में भी हर छोटी बड़ी वाहन की बत्तियां जलती हुई नजर आई।

नालंदा : नववर्ष के पूर्व जिले में सुबह से छाया घना कुहरा, ठंड से आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त 2सुबह से लेकर दोपहर तक पूरा इलाका घना कुहरा के चादर में लिपटा हुआ नजर आया। अचानक बढ़ी हुई ठंड से जहां आमजन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया वही स्लम एरिया में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

नालंदा : नववर्ष के पूर्व जिले में सुबह से छाया घना कुहरा, ठंड से आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त 3स्थानीय लोगों ने इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए प्रशासन से हर चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। चाय की दुकानों पर लोग ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्की लेते नजर आए।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

Share This Article