नालंदा: पछुआ हवा के कारण नालंदा जिले में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन हुआ प्रभावित, सड़क किनारे लकड़ी चुनकर अलाव जलाने को मजबूर हुए लोग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

चौकिये नहीं! यह नज़ारा कुल्लू मनाली या फ़िर कोई ठंड प्रदेश का नहीं है बल्कि बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ का है। जहां कड़ाके की के साथ पूरा शहर घने कोहरे की चादर से लिपटा है। इस समय 08℃ से 12℃ के करीब है। ना ही यहां प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था आग ना ही कंबल की व्यवस्था है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पछुआ हवा के कारण नालंदा जिले में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन हुआ प्रभावित, सड़क किनारे लकड़ी चुनकर अलाव जलाने को मजबूर हुए लोग 2स्लम एरिया में लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। नालंदा में पछुआ हवा के साथ पूरे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है चारों तरफ घना कोहरे छाया हुआ है। सुबह से रात तक ठंड का प्रकोप बना रहता है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके को मजबूत हैं। इस कड़ाके की ठंड के वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

नालंदा: पछुआ हवा के कारण नालंदा जिले में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन हुआ प्रभावित, सड़क किनारे लकड़ी चुनकर अलाव जलाने को मजबूर हुए लोग 3एक जून की रोटी के लिए घर से मजदूरी के लिए निकले लोग सड़क किनारे लकड़ी चुनकर जला आग ताप रहे हैं। वाहनों का परिचालन बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। इसी तरह का नज़ारा शहर के चौक चौराहे से लेकर बस स्टैंड हो या फ़िर रेलवे स्टेशन सभी तरफ़ लोग आग तापते नज़र आ रहे हैं।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article