नालंदा में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम के मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने कहा:-भगवान के नाम पर व्यवसाय करने और दुकान चलाने वालों से होशियार रहिएगा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड स्थित बाबा अभयनाथ धाम में गुरुवार को कृष्ण चेतना समिति के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर, कला संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री मो इसरायल मंसूरी राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
नालंदा में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम के मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने कहा:-भगवान के नाम पर व्यवसाय करने और दुकान चलाने वालों से होशियार रहिएगा 2इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने रास लीला का मंचन किया। मौके पर हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने रास लीला का आनंद लिया। महिलाएं झूमती हुई नजर आईं।
नालंदा में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम के मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने कहा:-भगवान के नाम पर व्यवसाय करने और दुकान चलाने वालों से होशियार रहिएगा 3समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली वालों ने कुछ नहीं दिया, आने वाले समय में दिल्ली वालो से होशियार रहिएगा। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर व्यवसाय करने वाले लोग इस देश के युवा को ठग रहें हैं। भगवान के नाम पर व्यवसाय करने और दुकान चलाने वालों से होशियार रहिएगा
नालंदा में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम के मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने कहा:-भगवान के नाम पर व्यवसाय करने और दुकान चलाने वालों से होशियार रहिएगा 4बीजेपी वाले सत्ता में आने से पहले कहते थे की सरकार बनने के बाद 100 दिन के अंदर सभी के खाते में 15 लाख दूंगा। ये 15 लाख तो मधेपुरा वालों को तो नही आया हिलसा वालों के खाता में आया क्या ? शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा जब दुनिया में शैतानियत बढ़ गई, ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान ज्यादा हो गया तो मध्य एशिया के इलाके में ईश्वर ने ईमान लाने के लिए एक शानदार पुरूषार्थ मोहम्मद साहब को पैदा किया।इस्लाम आया ईमान वालों के लिए, इस्लाम आया बेईमानी,शैतानी के खिलाफ।मगर वेइमान वाले अपने आप को मुसलमान कहते हैं तो इसकी इजाजत खुदा नहीं देता है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article