वीरपुर में सेविकाओं ने निकाली राष्ट्रीय पोषण जागरुकता रैली, दी संदेश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

विभागीय आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र की सेविकाओं ने किसान भवन में सोमवार को एकत्रित होकर राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत फिर प्रखंड स्तरीय होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता रैली को सीडीपीओ नितीश कुमार के नेतृत्व में निकाली।जो वीरपुर गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय पर जा कर समाप्त हो गई।

वीरपुर में सेविकाओं ने निकाली राष्ट्रीय पोषण जागरुकता रैली, दी संदेश 2इस दौरान सेविकाओं के द्वारा पोषण से संबंधित विभिन्न तरह के असलोगन व नारे लगाए जा रहे थे। मौके पर एल एस कामिनी कुमारी, सुमन कुमारी, नुतन कुमारी, पुष्पा कुमारी, सबिता कुमारी, परी योजना के बराबाबु समेत सेविका अलका कुमारी,नितु ज्यशवाल, रिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कामिनी कुमारी समेत सेकरों सेविकाएं जागरूकता रैली में शामिल थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article