मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती माता को लगेगा टीका

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का प्रभारी डॉ दिलीप कुमार, बीडीओ नवनीत नमन, सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

डीएनबी भारत डेस्क

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बाड़ा में प्रभारी डॉ दिलीप कुमार, बीडीओ नवनीत नमन, सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा स्वस्थ भारत निर्माण के लिए लोगों का स्वस्थ होना आवश्यक है।

- Sponsored Ads-

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती माता को लगेगा टीका 2

लोगो को स्वस्थ रखने के लिए बच्चों का प्रतिरक्षण जरूरी है। इसी सोच के तहत सरकार ने बच्चों को बारह जनलेवा बीमारियों से बचने के लिए प्रतिरक्षण हेतु मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया है। प्रभारी डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित है इसमें शून्य से 5 वर्षों के आयु वर्ग के बच्चे को नियमित टीका और गर्भवती महिलाओं को बी टीके लगाए जाएंगे। पहला चरण 11 से 16 सितंबर तक दूसरा चरण अक्टूबर में एवं तीसरा चरण नवंबर माह में चलाया जाएगा।

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती माता को लगेगा टीका 3

सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी ने बताया कि जच्चा और बच्चा को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण जरूरी है ध्यान रहे एक भी जच्चा और बच्चा इस अभियान में छूटे नहीं। इस मौके पर प्रभारी द्वारा बच्चों का प्रतिरक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर एएनएम अलका कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पासवान एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। प्रभारी ने आगत अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article