सीपीआई नेता ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक का लहर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जब इलाके में गरीब, असहाय के उपर सामंतियों के द्वारा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शारीरिक रूप से शोषण और दोहन किया जा रहा था। तब गरीबों को संगठित कर हर ज़ुल्म के खिलाफ जंगे मैदान में डटकर मुकाबला करने के साथ पीड़ित को न्याय दिलाने वाले सीपीआई के योद्धा काॅमरेड ब्रजकिशोर सिन्हा का असामयिक निधन हो जाने की खबर मंगलवार को अंचल क्षेत्र में फैलते ही सीपीआई कार्यकर्ताओं समेत नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

- Sponsored Ads-

देखते ही देखते दर्जनों नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मृत काॅमरेड को एक झलक देखने के लिए उनके निवास स्थान भवानंदपुर स्थित घर पर जुटकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

मौके पर मौजूद नेताओं कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा एवं पुष्प अर्पित करते हुए कहा हमने एक जंगबाज सच्चे सदस्य को खो दिया है। मौके पर अंचल मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व अंचल मंत्री चंद्रप्रकाश नारायण सिंह, पूर्व अंचल मंत्री मोहम्मद खालिद, शाखा मंत्री शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व पंसस अजय झा, रंजन पासवान, राम प्रसाद आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article