कर्मठता व ईमानदारी के साथ सेवा किया चौकीदार सुरेश पासवान – अंजली कुमारी

DNB Bharat Desk

 

39 वर्ष तक एफसीआई थाना में की चौकीदारी

डीएनबी भारत डेस्क

एफसीआई थाना का चौकीदार नप बीहट वार्ड संख्या 27 निवासी सुरेश पासवान ने लगातार 39 वर्षों तक योगदान दिया। बुधवार को सेवानिवृत्त होने के दौरान एफसीआई थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।इस दौरान एफसीआई थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर विदाई व सम्मान करते हुए नम आंखों से विदाई दी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि सुरेश पासवान चौकीदार पद पर लगातार अपने सेवा काल से अब तक पूरी कर्मठता, ईमानदारी से नौकरी को सकुशल संपन्न किया।जो अपने आप में एक मिसाल है।हम सब लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदा याद रखेंगे।वो आगे भी थाना परिवार के सदस्य के रूप में रहेंगे। विदाई एक परंपरा है। आगे भी इस परिवार से जुड़े रहेंगे।

कर्मठता व ईमानदारी के साथ सेवा किया चौकीदार सुरेश पासवान - अंजली कुमारी 2इस अवसर बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, थाना के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद पाठक, एसआई भारत राम, भोला राम, नंदलाल सिंह, एएसआई चंदेश्वरी पंडित, मनोरंज कुमार मंडल, पीटीसी प्रीतम सिंह, चौकीदार रोहित कुमार, नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी रामनिवास सिंह, रामसुंदर सिंह, रामाश्रय सिंह, पूर्व सरपंच अमीत कुमार आनंद, लोजपा नेता सिंटु कुमार सिंह, वार्ड प्रतिनिधि नारायण सिंह,

गौतम कुमार,मिंटु सिंह, सरोज कुमार, अनिल कुमार शर्मा, दिलिप कुमार, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, दिलिप कुमार, लोजपा नेता राजकुमार, डा शैलेश, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार गांधी, शंभू सिंह, साइकिल पे संडे टीम के संयोजक डा कुंदन कुमार, अध्यक्ष पत्रकार संघ बरौनी विपिन राज सहित अन्य ने पौधा, अंग वस्त्र,डायरी,कलम, सहित अन्य उपहार भेंट कर माला पहनाकर विदाई दी। साथ उनके स्वस्थ , दृघायु और मंगलमय जीवन की कामना की है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article