भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया संघन बाइक चेकिंग अभियान, चालक में मचा रहा हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में विधि व्यवस्था के मद्दे नजर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल के डिक्की,हेलमेट समेत अन्य समानो का किया जांच। मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की विधि व्यवस्था के मद्दे नजर दिवा गस्ती के दौरान एसआई महेश कुमार समेत पुलिस बल के साथ पिपरा समसा मुख्य पथ व भगवानपुर चौक बनवारीपुर चौक भगवानपुर संजात मुख्य पथ पर दुबटिया समेत अन्य जगहों पर कैंप लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया संघन बाइक चेकिंग अभियान, चालक में मचा रहा  हड़कंप 2 वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल चालक के हेलमेंट, डिग्गी, चालक का कमर समेत अन्य प्रकार की जांच की गयी। पुलिस टीम के द्वारा जांच के दौरान जिन मोटरसाइकिल चालक के पास हेलमेट व ट्रिपल लोड लेकर चल रहा था वैसे मोटरसाइकिल चालक इधर उधर सड़क से बचकर निकलते नजर आए। वाहन चेकिंग अभियान से मोटरसाइकिल चालक में दिनभर हंरकम्प मचा रहा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article