उच्च नयायालय पटना के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में गुरुवार को दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से बरियारपुर पश्चमी स्थित अतिक्रमित भूमि को माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश से अतिक्रमण मुक्त कराया ।

- Sponsored Ads-

उच्च नयायालय पटना के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त 2इसकी जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी ने बताया कि बरियारपुर पश्चिम निवासी स्व. नीरस महतो के पुत्र राम प्रकाश महतो ने अपने ग्रामीण स्व. परमेश्वर यादव के पुत्र गांगो यादव एवं हरेकृष्ण यादव के द्वारा थाना 77 के खेसरा 7207, 7208 पर इटपॉस मकान बनाकर अतिक्रमित कर रखा है ।

जिसमे माननीय पटना उच्च न्यालय  ने उक्त अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का आदेश पारित किया था । इसके आलोक में गुरुवार को उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है । तथा कृत करवाई से उच्चाधिकारी व पटना उच्च न्यालय को अवगत कराया जा रहा है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article