राजद ने भी की दिवाली से छठ तक छुट्टी की मांग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के सरकारी स्कूलों में दिवाली और छठ महापर्व पर छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने अवकाश में संशोधन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार के शिक्षा विभाग के साल 2024 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक छठ महापर्व के नहाए खाए और खरना के दिन भी विद्यालय खुले हुए हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व की भांति दीपावली से छठ पूजा तक विद्यालय की छुट्टी की जाए। इस दौरान विद्यालय में बच्चों की भी संख्या कम रहती है और काफी संख्या में शिक्षक छठ महापर्व करते हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि 1947 से 2023 तक दीपावली से छठ महापर्व तक विद्यालयों की छुट्टियां रही हैं तो इस बार भी इसे बरकरार रखा जाए। कहा कि छठ महापर्व काफी शुद्धता का पर्व होता है और विद्यालयों में कार्यरत 60% के करीब महिला शिक्षकों में अधिकांश छठ महापर्व करती हैं। इसके अलावा काफी संख्या में पुरुष शिक्षक भी छठ महापर्व करते हैं। नहाय खाय और खरना दोनों तिथियों को सरकारी विद्यालय खुले होने से शिक्षिकाएं इस बात से परेशान हैं कि इस वर्ष कैसे छठ महापर्व हो पाएगा। अतः दीपावली 31 अक्टूबर से छठ के पारण 08 नवंबर तक विद्यालयों में छुट्टी दिया जाना चाहिए। शिक्षा विभाग को तत्काल इस ओर आवश्यक व अपेक्षित पहल करना चाहिए।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article