मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नेहरू पार्क का किया मुआयना

DNB Bharat

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्माणाधीन पार्क में सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेहरु पथ स्थित पुनाईचक के समीप निर्माणाधीन नेहरु पार्क का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पार्क में स्थापित हो रही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा, पार्क के सौन्दर्यीकरण, वृक्षारोपण, प्रकाश की व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नेहरू पार्क का किया मुआयना 2

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 नवंबर से पहले हर हाल में नेहरू पार्क के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नेहरु पार्क में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नेहरू पार्क का किया मुआयना 3

पटना जंक्शन स्थित स्टेशन गोलम्बर प्रांगण में वर्षों से स्थापित स्व० पंडित जवाहरल लाल नेहरु जी की प्रतिमा एलिवेटेड रोड बनने के कारण काफी नीचे हो गया था और ठीक से दिखाई भी नहीं दे रही थी। वहीं स्टेशन गोलंबर प्रांगण में पटना मेट्रो का भी निर्माण कार्य होना है। ऐसी स्थिति में स्व पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की प्रतिमा को स्थानांतरित कर नेहरू पार्क में पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नेहरू पार्क का किया मुआयना 4

उन्होंने कहा कि नेहरु पथ का नामकरण पहले जवाहर लाल नेहरु मार्ग किया गया था लेकिन नाम बड़ा होने के कारण वह लोगों के बोलचाल की प्रचलन में शामिल नहीं हो सका इसलिए पुनः हमलोगों ने इसका नामकरण नेहरु पथ किया गया। जिसके कारण अब सभी लोग जानने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेहरू पथ का साइनेज हर जगह लगा दिया जाय ताकि लोगों को समुचित जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नेहरू पार्क का किया मुआयना 5

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article