4 आईएएस अधिकारियों का किया गया फेरबदल, देखें…

DNB Bharat Desk

बिहार में चार आईएएस अधिकारियों का विभाग फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्व विभाग के दयानिधान पांडेय को लघु जल संसाधन विभाग में सचिव बनाया गया है। लघु जल संसाधन विभाग की सचिव आशिमा जैन को नगर विभाग के सचिव का दायित्य दिया गया है।4 आईएएस अधिकारियों का किया गया फेरबदल, देखें... 2

इसके साथ ही नगर विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से संजय सिंह को मुक्त कर दिया गया है। गन्ना उद्योग विभाग के ईखायुक्त गिरिवर दयाल सिंह को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है साथ ही उनके पद को सचिव पद के स्तर में उत्क्रमित किया गया है। राजस्व पर्षद के सचिव को गन्ना उद्योग विभाग में ईखायुक्त के पद पर तबादला कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article