नालंदा में टोला सेवक ने किया आत्महत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के करियामा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के करियामा गांव में टोला सेवक रामानंद मांझी ने आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतक के भाई आजाद मांझी ने बताया कि रामानंद मांझी थरथरी प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुर में शिक्षा विभाग के टोला सेवक शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे।और वह कुछ दिनों से काम को लेकर तनाव में चल रहे थे।

- Sponsored Ads-

सोमवार को वह स्कूल से छुट्टी लेकर घर आए और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। जब घर के बांकी लोग छत पर गए तो रामानंद मांझी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद इस घटना की सूचना तुरंत परिजनों ने थरथरी थाना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article