मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत सात लाभुको को पांच लाख रुपये का मिलेगा अनुदान 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मुख्य मंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड के सात सात लाभुकों को बसों की खरीद के लिए पांच लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने प्रखंड एवं दूर दराज के पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने एवं आम जनो को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से यह योजना प्रारम्भ किया है।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने बताया की इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है अपना जाती एवं आवासीय प्रमाण पत्र. मेट्रिक प्रमाण पत्र. आधार कार्ड एवं चालान की छाया प्रति के साथ प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए सरकारी सेवा में कार्यरत / नियोजित लाभुक आवेदन नहीं करेंगे।

लाभुकों में अनु सूचित जाती से दो. अत्यंत पिछड़ा वर्ग से दो.पिछड़ा वर्ग से एक.अल्पसंख्यक समुदार से एक एवं सामान्य वर्ग के एक लाभुक का चयन किया जायेगा।वरीयता सूची का निर्धारण DM की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article