सूबे को मिला 1978 अवर निरीक्षक, राजगीर में आयोजित दीक्षांत समारोह में डीजीपी हुए शामिल

DNB Bharat

नालंदा जिला के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में 1978 महिला एवं पुरुष अवर निरिक्षक बिहार प्रदेश को मिले, डीजीपी ने कहा जमीन से जुड़कर लोगों की सुनें समस्याएं तभी होंगे दक्ष।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालन्दा जिला के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी उपस्थित हुए। सूबे को शनिवार 4 मार्च को 2019 बैच के 731 महिला दारोगा एवं 1247 पुरुष दारोगा का सौगात मिला है।

- Sponsored Ads-

सूबे को मिला 1978 अवर निरीक्षक, राजगीर में आयोजित दीक्षांत समारोह में डीजीपी हुए शामिल 2

इन सभी की ट्रेनिंग बिहार पुलिस अकादमी मोरा राजगीर में पिछले वर्ष 4 मार्च 2022 को शुरू हुई थी। पास आउट हुए 2019 बैच के दरोगा को योग, परेड, पीटी, ध्यान, ड्रिल, फायरिंग, वेपन ट्रेनिंग एवं स्विमिंग आदि में दक्ष बनाया गया है।इन्हें इसके अलावा मॉब से निपटने, सायबर ठगी से निपटने, बैंक फ्रॉड, घुड़सवारी, स्विमिंग सहित श्वान दस्ता के संचालन करने में पूरी तरह से दक्ष हैं।

सूबे को मिला 1978 अवर निरीक्षक, राजगीर में आयोजित दीक्षांत समारोह में डीजीपी हुए शामिल 3

अवर निरीक्षक को संबोधन करते हुए बिहार डीजीपी आरएस भट्ठी ने कहा कि न्याय का पहला स्तम्भ पुलिस है। इसलिए जरूरी है कि आप भी आमजनों की समस्यों जमीनी स्तर पर जाकर को धैर्य पूर्वक सुनें। और उनकी समस्या के निष्पादन में अपनी तत्परता दिखाएं तभी आप दक्ष माने जाएंगें। अभी पुलिस वीक में जो जन जन की ओर बढ़ते कदम अभियान चलाया गया था वो इसी उद्देश्य से चलाया गया था।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article