बरौनी इंडस्ट्रियल एरिया में ‘हरित क्रांति’: थिंक गैस ने शुरू की पीएनजी की आपूर्ति, प्रिंस पाइप्स बना पहला लाभार्थी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र बरौनी में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए थिंक गैस बेगूसराय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू की गई। इस अवसर पर थिंक गैस बेगूसराय के महाप्रबंधक विजयकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस पहल के अंतर्गत प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड को सफलतापूर्वक पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड के अधिकारी डी के सिंह एवं प्लांट हेड सुधाकर त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे। महाप्रबंधक विजयकांत तिवारी ने कहा कि पीएनजी गैस न केवल उद्योगों के लिए सुरक्षित और किफायती ऊर्जा विकल्प है, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। थिंक गैस का उद्देश्य बरौनी औद्योगिक क्षेत्र के अधिक से अधिक उद्योगों को स्वच्छ ईंधन से जोड़कर सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।

बरौनी इंडस्ट्रियल एरिया में 'हरित क्रांति': थिंक गैस ने शुरू की पीएनजी की आपूर्ति, प्रिंस पाइप्स बना पहला लाभार्थी 2प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड के अधिकारियों ने पीएनजी आपूर्ति शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उत्पादन प्रक्रिया अधिक दक्ष होगी, ऊर्जा लागत घटेगी और पर्यावरणीय मानकों का बेहतर पालन संभव होगा। यह पहल बरौनी औद्योगिक क्षेत्र को हरित एवं आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article