बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

देश रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के पुण्य तिथि के अवसर पर बरौनी प्रखण्ड परिसर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के संकल्पों को पूरा करने को लेकर समाज के हर क्षेत्र में जागरूकता लाने की बात कहा।

- Sponsored Ads-

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक उनकी संकल्पों और संकल्पों को पूरा करने को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण 2श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जदयू महादलित प्रकोष्ठ बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, प्रधान लिपिक बरौनी प्रखण्ड जितेन्द्र कुमार, जदयू प्रखण्ड प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह, मिडिया सेल कॉर्डिनेटर धर्मवीर कुमार, इंद्रदेव ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article