बेगूसराय के बछवाड़ा में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न इलाके में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों ने महात्मा गांधी की जंयती को धूमधाम से मनाया। बछवाड़ा बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब में छात्र छात्राओं ने समारोह को धूमधाम से मनाया। छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। समारोह में शिक्षक व् छात्र छात्राओं ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, वे महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे।

- Sponsored Ads-

यदि हम यह कह कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। मौके पर छात्र नेता सिकंदर कुमार समेत दर्जनों छात्र छात्रा महजूद थे।

 

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article