छपरा में दो दिन और स्थगित रहेगा इंटरनेट सेवा, महाराजगंज लोकसभा सीट पर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान छपरा के एक मतदान केंद्र पर हंगामा और अगले दिन गोलीबारी में दो लोगों की मौत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए इंटरनेट सेवा दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब इंटरनेट सेवा का स्थगन दो दिनों के और बढ़ा दिया गया है।

कहा जा रहा है कि छठे चरण के मतदान को लेकर इंटरनेट सेवा दो और दिनों के लिए बंद की गई है। छठे चरण में सारण के महाराजगंज लोकसभा सीट पर मतदान होना है। प्रशासन की मानें तो महाराजगंज लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने को लेकर यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि पांचवें चरण के मतदान के दिन सारण लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ था और अगले दिन गोलीबारी में दो की मौत हो गई थी। चुनावी हिंसा के बाद प्रशासन ने दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी जो कि अब दो और दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

Share This Article