नप बीहट कार्यालय पर 16 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

DNB Bharat Desk

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में धरना पर बैठे चार वार्ड पार्षद सहित पांच वार्ड प्रतिनिधि।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट कार्यालय पर शुक्रवार को उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, राजाराम पासवान,सोनम कुमारी, रुन्नी देवी सहित वार्ड प्रतिनिधि विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार ,अनिल शर्मा, मुरारी कुमार, मिन्टु सिंह ने अपनी 16 सुत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि सामाजिक व आम जन नगर परिषद बीहट में पिछले आठ माह से कोई विकास का कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। धरना से पुर्व उप मुख्य पार्षद,वार्ड पार्षद जीरोमाइल दिनकर गोलंबर पर राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार  के नेतृत्व में कार्यालय की और पैदल मार्च ,नारा लगाते हुए नगर परिषद के मुख्य द्वार पर आकर अनिश्चित क़ालीन धरना पर बैठ गये।

धरना का अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा की की 2011 से लेकर आज पहली बार देख रहा हूं की नगर परिषद् बीहट में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा की आठ महीने नगर प्रशासक हमारी जनता की बातों को सुन नहीं रही है। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा आपकी  मांग जायज़ है। हम आपकी मांगों के समर्थन में हैं।

नप बीहट कार्यालय पर 16 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू 2 धरना को राकेश कुमार, वार्ड प्रतिनिधि अनिल कुमार शर्मा, वार्ड प्रतिनिधि गौतम कुमार, नारायण कुमार, समाज सेवी श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, हेमंत कुमार, रुपेश कुमार, कृष्ण कुमार , विवेक कुमार, अनिल, राकेश कुमार , डा॰ दिलीप कुमार, अंशु , रुपेश कुमार, कृष्ण कुमार, फुलेना पासवान सहित अन्य ने संबोधित किया।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article