डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आज कम्युनिस्ट आंदोलन के 100 साल उपलब्धि सीख और चुनौतियां एवं नागरिक परिचर्चा का आयोजन किया। नागरिक परिचर्चा में शामिल होने के लिए आए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए भाकपा वाले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार के बेगूसराय में ऐतिहासिक तौर पर कम्युनिस्ट आंदोलन के तौर पर एक बहुत मजबूत हस्ताक्षर है। यह जिला का बहुत बड़ी पहचान है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा आज नागरिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा है कि कम्युनिस्ट का 100 साल हुआ है यह देश के तमाम कम्युनिस्ट पार्टियों के लिए है। इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचार बिल्कुल आमने सामने एक दूसरे से टकरा रहा है।एक आरएसएस का विचार है। जो आजादी के आंदोलन के बिलकुल खिलाफ खड़ा था। जो संविधान जब पारित हो रहा था। उसे समय संविधान को मानने के लिए तैयार नहीं था। इस देश के तिरंगा झंडा को मानने के लिए तैयार नहीं था। और आज सत्ता में बैठकर के लगातार उसे संविधान के ऊपर हमले हो रहे हैं।
और देश में अभी यह मोदी जी अमेरिका में जिस तरह से देश को झुका करके आए हैं। पूरे देश का स्वाभिमान देश की पहचान देश के राष्ट्रीय गीत इस तरह से अमेरिका के पास गिरवी रख दिया गया तो आजादी के भावना पर भी कुठाराघात हो रहा है। तो ऐसे में कम्युनिस्ट को आज आगे बढ़ाना है और लड़ना है। देश को बचाने के लिए। आजादी के भावना को फिर से जगाने के लिए संविधान को आगे बढ़ाने के लिए लोकतंत्र सुरक्षित रखने के लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली को चुनाव को लेकर कुछ लोग सोच रहे हैं कि दिल्ली को देख करके कुछ लोग सोच रहे हैं कि शायद दिल्ली वाला मामला होगा महाराष्ट्र वाला होगा ऐसा कुछ भी नहीं होगा। दिल्ली में अगर 10 साल में सरकार बदल गई ।
20 साल से नीतीश जी हां है और नीतीश जी मतलब नीतीश जी बिल्कुल अकेले तो है नहीं उनके ऊपर नीचे आगे पीछे भाजपा ही भाजपा है। और इस सरकार ने जो कुछ कहा आज जमीन पर बिल्कुल उसका उल्टा देख रहा है। न्याय के साथ विकास। न्याय के जगह पर अन्याय है। विकास के जगह पर गरीबी बेरोजगारी छा गई है। और जो सुशासन की बात होती थी। वहां फिर अपराध फिर भ्रष्टाचार और सबसे ज्यादा पुलिस की गुंडागर्दी। नीतीश जी कहते थे हम बिहार में क्राइम पूरी तरह से खत्म कर दिए हैं। बिहार में भ्रष्टाचार पर हम कभी कंप्रमाइज नहीं करेंगे। क्राईम करप्शन और कम्युनलिज्म। लेकिन कंप्रोमाइज छोड़ दीजिए नीतीश जी ने तीनों का उनके नेतृत्व में तीनों का कॉकटेल बन गया है।
और तीनों के कॉकटेल का अड्डा है बिहार के पुलिस थाने जहां सबसे ज्यादा करप्शन शराब के होम डिलीवरी उसके पैसे बिहार इस तरह में बिल्कुल बदलाव जा रहा है। हमने देखा है बदलो बिहार नया यात्रा के दौर में बिहार में हमने सब जगह दौरा किया। हमने देखा कि बिहार के तबका गांव से लेकर शहर से तक लोगों की आवाज उठ रही है। बिहार बदलेगा और बिहार आगे बढ़ेगा और बिहार के लिए दिल्ली तक जाने की जरूरत नहीं है। बगल में झारखंड है। काफी है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि 2020 हमारे लिए चुनाव झांकी था और इस बार पूरा परिणाम सामने आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीपीएससी पेपर लिक मामले में छात्र के द्वारा आंदोलन किया गया लेकिन बिहार सरकार एक नही सुनी और छात्रों पर लाठी बरसाया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको लेकर एकजुट होकर हम लोग एक बार फिर गांधी मैदान में आवाज उठाने का काम करेंगे। इस दौरान कहा है कि उस रैली के माध्यम से ही 2025 चुनाव का एजेंडा सामने आ जाएगा। और 20 साल से जो सरकार पर काबिज है। उसे उखाड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई उस पर उन्होंने कहा है कि प्रयागराज जाने पर लगातार कई लोगों की मौत हो रही है। इस पर सरकार सही मौत की आंकड़े भी नहीं दे रही है। इस दौरान उनका है कि सरकार इतना दावा जरूर किया है डबल इंजन की सरकार है।
सरकार के द्वारा बहुत बढ़िया इंतजाम किया गया है सरकार खुद अपना पिठ थापथपा रही है। लेकिन अपने करोड़ों लोगों को बुला लिया उनके लिए कोई इंतजाम नहीं है। इस दौरान कुंभ के बारे में उन्होंने कहा कि कुंभ तो वीआईपी आदमी का कुंभ बन कर रहा गया।
डीएनबी भारत डेस्क