वीरपुर पंसस की बैठक में बैठक नियमों का किया गया अनदेखी

DNB Bharat

पंसस प्रतिनिधि मंटुन चौधरी ने लगया लूट खसोट का आरोप, नल जल योजना के आधे अधूरे काम पर किया गया छोभ प्रकट।

डीएनबी भारत डेस्क 
मंगलवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य और मुखिया सदस्यों की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान भवन में आयोजित किया गया। बैठक में डीहपर पंचायत के समिति सदस्य के अनुपस्थित रहने पर उनके पति मंनटुन चौधरी ने बैठक में सिरकत किया। उन्होंने नल-जल, पानी निकासी,डीहपर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न सवालों को रखते हुए लुटखसोट का आरोप को भी लगाया।

बैठक में नौलाडीह, भवानंदपुर और पर्रा पंचायत के समिति सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाले पुरक पोषाहार से संबंधित सवालों को रखा। बैठक में पीएचडी के द्वारा विभिन्न पंचायतों में नल जल योजना के आधे अधूरे काम करने पर छोभ प्रगट किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में जनवितरण प्रणाली में धांधली किए जाने, क्षेत्र में बढ़ते अपराधीक घटनाएं, अनियंत्रित बिजली विल आने पर भी चिंता व्यक्त किया गया। बैठक में मनरेगा, आवास, कृषि से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा किया गया। मौके पर बीडीओ अरुण कुमार निराला, खाध्य आपुर्ती पदाधिकारी सोनाली, सीडीपीओ पुनम कुमारी, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख समेत अन्य पदाधिकारियों के अलावे दर्जनों जंनप्रतिनिधी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article