दो पक्षों के विवाद में हुई जमकर रोड़ेबाजी, दो नबालिक लड़की सहित चार घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलमिल पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात मामूली बात को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में जमकर रोड़ेबाजी हुई एवं एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें दो नाबालिग लड़की सहित चार लोग घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जहां दोनों नाबालिग लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल पंचायत की है। बताया जा रहा है कि चिलमिल पंचायत निवासी रेखा देवी एवं सावित्री देवी ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से कुछ रूपए ॠण लिए थे जिन्हें किश्त के द्वारा जमा करने की बात थी। लेकिन सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा प्रत्येक माह 340 रुपये किस्त जमा किए जाते थे। वहीं रेखा देवी के द्वारा किस्त जमा नहीं की जा रही थी।

रविवार की दोपहर जब सावित्री देवी, रेखा देवी को किस्त जमा करने के लिए कहने गई तो रेखा देवी ने सावित्री देवी के साथ गाली गलौज किया एवं जब सावित्री देवी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो रेखा देवी के पुत्र एवं घर के अन्य सदस्यों के द्वारा रोड़ेबाजी की गई। फिर स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

वहीं सावित्री देवी का आरोप है कि बीती रात रेखा देवी का पुत्र राहुल कुमार अपने आठ- दस सहयोगियों एवं परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग लड़की सोनी एवं सोनी की बहन को खींचकर बाहर ले जाने लगा तथा घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की। फिलहाल सोनी कुमारी एवं उसकी बहन को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित सावित्री देवी के द्वारा मुफस्सिल थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article