नालंदा: खेत में काम कर रही महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर किया कई राउंड हवाई फायरिंग, महिला समेत तीन लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

 

पुलिस ने खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद बता रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में दबंगई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां दबंगों ने खेत में काम कर रहे महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी ने बताया कि गांव के ही दबंग के द्वारा अक्सर खेतों में खेती करने से भी रोका जाता है अगर कोई का विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: खेत में काम कर रही महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर किया कई राउंड हवाई फायरिंग, महिला समेत तीन लोग जख्मी 2आज भी एक महिला जब खेतों में काम कर रही थी तो गांव के ही दबंग के द्वारा उसे काम करने से रोका गया विरोध करने पर महिला के साथ छेड़छाड़ भी करने का प्रयास किया। महिला जब खेतों में काम कर रही थी तो गांव के ही दबंग के द्वारा उसे जबरन पकड़कर खींचकर खेतों की तरफ ले जाया जा रहा था।

नालंदा: खेत में काम कर रही महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर किया कई राउंड हवाई फायरिंग, महिला समेत तीन लोग जख्मी 3 महिला के शोर मचाने पर जब लोगों ने बीच बचाव किया तो दबंगों ने तीन लोगों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। वहीं इस संबंध में दीपनगर थाना पुलिस ने कहा कि खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद हुआ है, छेड़छाड़ की बात बेबुनियाद है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article