बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, परिजन ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरवन गांव की ।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने जहां हत्या किये जाने के बाद शव को फेंक देने का आरोप लगाया है, तो वहीं पुलिस के अनुसार युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरवन की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी नकटी टोला निवासी संजय ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार कोर्ट में हाजिरी देने के लिए गया था लेकिन वहीं से उसे बखरी के रहने वाले उसके दोस्त ओमप्रकाश ने बुला लिया और उसको साथ लेकर चला गया। उसके बाद परिजनों से सोनू कुमार की बातचीत नहीं हुई। आज पुलिस के द्वारा मृतक को सदर अस्पताल लाने के बाद परिजनों को सोनू के मौत की सूचना दी गई। फिलहाल परिजनों ने सोनू कुमार के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article