बेगूसराय मे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर की है। मृत व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर के रहने वाले रामानंद सिंह का पुत्र रामनिवास सिंह के रूप में की गई है।

बेगूसराय मे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर  किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2बताया जा रहा है कि रामनिवास सिंह दूध लेकर अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में ही अपराधियों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली मार दी।गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही गोली लगने से रामनिवास सिंह वहीं पर गिर गया। और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

बेगूसराय मे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर  किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 3परिजनों ने आनन फानन में रामनिवास को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बेगूसराय मे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर  किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 4वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी है मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article