बेगूसराय में दो बाइक के आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

 

मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले जिनेतपुर गांव के  मुकेश कुमार सदा के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सड़क हादसे में तीन युवक अभी भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही  है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दो बाइक के आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी 2मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले जिनेतपुर गांव के  मुकेश कुमार सदा के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान अरविंद कुमार के रूप में की गई है। घायल अरविंद कुमार ने बताया है कि बीती रात अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी तेघरा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने सीधे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।

बेगूसराय में दो बाइक के आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी 3इस हादसे में मोहन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज  निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद  पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article