बेगूसराय में अनियंत्रित होकर ई रिक्सा पलटी,चालक गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीते समय एक सड़क हादसे में एक ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला की है। घायल चालक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

चंदन कुमार ने बताया कि बीते शाम ई-रिक्शा से सवारी उतार कर वापस अपने घर जा रहा था इसी क्रम में जैसे ही वह बांध से ई रिक्शा को मोरने लगा ई रिक्शा अनियंत्रित हो गई और गहरे गड्ढे में पलट गई ।

बेगूसराय में अनियंत्रित होकर ई रिक्सा पलटी,चालक गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे ढलान से निकलकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल चंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article