बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

DNB Bharat Desk

 

मृतक व्यक्ति की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बैरवा गांव के रहने वाले कमलेश्वरी सदा के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मंडल कार में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इस मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक व्यक्ति की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बैरवा गांव के रहने वाले कमलेश्वरी सदा के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अपने बेटा की हत्या के मामले में 2 महीना से जेल में बंद था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।आनन फानन जेल प्रशासन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में कमलेश्वरी सदा की मौत हो गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत 2परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज में जल प्रशासन के द्वारा लापरवाही की है जिसके कारण से कमलेश्वरी सदा की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि घर के किसी सदस्य को सही तरीके से जानकारी नहीं दिया। और अचानक जानकारी दिया कि कमलेश्वरी सदा की बहुत ज्यादा तबियत बिगड़ गया है। आज पता चला कि इलाज के क्रम में कमलेश्वरी सदा की मौत हो गई। फिलहाल नगर थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत 3हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। आपको बताते चले कि एक अक्टूबर की रात पिता, मां और भाई ने मिलकर अपने पुत्र रंजन कुमार को लाठी डांटे से बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दीया। हत्या के बाद पुत्र का सब एक बहियार में छुपा दिया था। काफी खोजबीन के बाद पुत्र रंजन कुमार का सब पानी से पुलिस ने बरामद किया था। इस हत्या के मामले कमलेश्वरी सदा एवं पत्नी और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article