प्रेमी साथ भागी महिला बरामद, महिला के पति ने अपहरण का मामला कराया था दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र से पिछले माह प्रेमी के साथ भागी दो बच्चे की मां के साथ उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तेयाय ओपी अध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी कृष्णा पासवान ने अपनी पत्नी दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिये जाने का आरोप अपने ही ग्रामीण देवगौड़ा पासवान पर लगाया था।

- Sponsored Ads-

मामले में पीड़ित पति के द्वारा तेयाय ओपी में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार भी लगाई थी। तेयाय ओपी अध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार ने प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 155/23 दर्ज कर अपहृता की तलाश और अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी में रात दिन जुट गए थे। अत्यधिक पुलिस दबिस के कारण अपहृत महिला अपने प्रेमी देवगौड़ा पासवान के साथ शुक्रवार को तेयाय ओपी में समर्पण कर दिया।

ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार प्रेमी युगल को न्यायालय में पेश किया जाएगा। विदित हो कि दोनों प्रेमी युगल पीछले माह 15 तारीख से ही फरार थे। विवाहिता को दो बच्चे हैं जिसमें वे एक बच्चे को अपने साथ लेकर भागी थी, जो अभी भी उसके साथ था।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article