भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला के मद्देनजर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय बाजार में आगामी 16 अगस्त से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला का आयोजन होना है।उक्त बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 2वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि मेला समिति व मेला में झूला कम्पनी को सबसे पहले लायसेंस लेना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से शराब व शराबियों तथा शांति भंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी निगाहें रहेगी। पुजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुजा समिति व प्रशासन संयुक्त रुप से कार्य करेंगे। मौके पर चंदौर के मुखिया अनिल कुमार सिंह,जोकिया के मुखिया रजनीश कुमार सिंह,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, प्र

भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 3खंड मुख्यालय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा, बिसुत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी,इन्द्रदेव राय, मनोज पासवान, पूर्व जिला पार्षद राम  स्वार्थ साह, प्रकाश साह, अनिल पासवान , नवनियुक्त एएसआई सुमित कुमार, विंध्याचल प्रसाद राय,मनोज पासवान सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article