पत्रकार चंदन शर्मा के पिता का निधन, समता पार्टी में रह चुके थे प्रखंड अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पत्रकार चन्दन शर्मा के पिता एवं समता पार्टी स्थापना काल के प्रखंड अध्यक्ष रहे करीब 70 वर्षीय उदय शर्मा का ह्रदय गति रुक जाने से उनके पैतृक आवास दहिया गांव में निधन हो गया। इसकी खबर पाते ही बिहार विधान सभा के सचेतक राजवंशी महतो, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, मुखिया मुन्ना सहनी, जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, पूर्व उप प्रमुख संजीव गुप्ता, पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, पूर्व मुखिया सीता राम महतो, पूर्व जिला पार्षद राम स्वार्थ साह, पत्रकार मृत्युंजय, कुमार, अशोक सिंह, विजय भारती, विनोद कुमार, उज्ज्वल कुमार पहुंच कर नमन किया और चादर फूल देकर अंतिम विदाई दी।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article