हर्षोल्लास के साथ चार दिवसीय छठ पूजा संम्पन्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र में हिंदुओं के चार दिवसीय महापर्व छठ धार्मिक हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संम्पन्न हो गया। इस अवसर पर लोगों ने प्रखंड क्षेत्र के 44 घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इसके अलावे कई लोगों ने अपने-अपने घर में गड्ढा खोदकर अर्घ्य दिया। सबसे अधिक भीड़ वीरपुर रघुनाथ दास ठाकुरवाड़ी के नजदीक बलान नदी के किनारे स्थित घाट पर दिखी।

- Sponsored Ads-

बलान, बूढ़ी गंडक व बैती नदी के अलावे कुरनमा सोती के किनारे स्थित हरेक घाटों पर साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था का कार्य स्थानीय संस्थाओं द्वारा किया गया। थाना द्वारा प्रमुख घाटों के नजदीक चौकीदार एवं सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

हर्षोल्लास के साथ चार दिवसीय छठ पूजा संम्पन्न 2सीओ ललिता कुमारी, प्रशिक्षु बीडीओ आलोक रंजन, एसआई अनिल मिश्र , विनोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी लगातार गश्त करते दिखे। इस अवसर पर बरैपुरा समेत अन्य कई गांव में युवाओं द्वारा नाटकों की प्रस्तुति की गई।

 

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article