डीएनबी भारत डेस्क
बासन्ती नवरात्र के आलोक में शुक्रवार को भगवती दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र के चौथे दिन प्रखंड क्षेत्र के मेघौल एवं बाड़ा गांव के चैती दुर्गा मंदिरों में भगवती दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र में पंडितों द्वारा दुर्गा शप्तशती का पाठ भी लगातार जारी रहा।
- Sponsored Ads-

बाड़ा चैती दुर्गा मंदिर के साधक व बाड़ा गांव निवासी पं बालेश्वर झा ने बताया कि मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा करने से साधक के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावे धन धान्य की भी बृद्धि होती है। बताते चलें कि बासन्ती नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
