हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड में  मकर संक्रांति का त्यौहार मंगलवार को संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रातः स्थानीय बुढ़ी गंडक नदी में पवित्र स्नान कर तिलाठी के अग्नि का सेवन किया । विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर ब्राह्मणों को प्रसाद ग्रहण कराते हुए दान दक्षिणा देकर विदा किया । चूड़ा, दही ,गुर, तिल, तिलकुट का प्रसाद ग्रहण किया ।

- Sponsored Ads-

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति 2कहीं-कहीं खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। जरूरतमंदों के बीच अन्न दान कर पुनय अर्जन किया। इस मौके पर युवा वर्ग का उत्साह मांस मछली की दुकानों पर देखते ही बनता था बड़ी संख्या युवाओं ने मुर्गा और मांस मछली का खरीदारी किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article