समस्तीपुर नगर निगम छठ की तैयारियों में जुटी, दीपावली के पहले…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

छठ पर्व के मद्देनजर समस्तीपुर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। समस्तीपुर नगर निगम के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के 35 घाटों पर साफ सफाई काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही घाट को छठव्रतियों के लिए सुगम भी बनाने का काम किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के पहले सभी घाटों और घाट के संपर्क पथ की साफ सफाई और मरम्मती कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। वहीं दीपावली के बाद चिह्नित खतरनाक घाटों पर बैरिकेटिंग, लाइट, चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा।

 

समस्तीपुर से अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article