नालंदा: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा में मीडिया प्रतिनिधियों ने व्यक्त किये अपने विचार

DNB Bharat Desk

 

 डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन हरदेव भवन सभागार में किया गया।कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपना अनुभव साझा करते हुये अपने विचार व्यक्त किये.

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार एवं वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित करके किया गया।

नालंदा: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा में मीडिया प्रतिनिधियों ने व्यक्त किये अपने विचार 2जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतंत्रता के साथ-साथ प्रेस की जिम्मेदारियों की ओर भी हमारा ध्यान आकृष्ट करता है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article