बेगूसराय में कंस्ट्रक्शन कंपनी के सोए कर्मी को सांप ने डंसा, मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सांप काटने से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत युवक की मौत हो गई। इस मौत के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान छपरा जिले के रहने वाले मिथिलेश सिंह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

मृतक के साथी ने बताया कि बीती रात सभी लोग कॉलोनी में खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे। अचानक मिथिलेश सिंह को सोए अवस्था में सांप ने डस लिया। सांप देखने के बाद मिथिलेश सिंह चिल्लाना शुरू कर दिया। उतना ही देर में मिथिलेश बेहोश होने लगा। आनन-फानन में उस जगह से मिथिलेश सिंह को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।

 

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

लोगों ने बताया कि 13 अक्टूबर को ही एलएलटी कंपनी लिमिटेड में फिटर के रूप में बेगूसराय में ज्वाइन किया था। फिलहाल इस घटना के बाद सभी कर्मचारी सदमे में आ गए है। इस घटना की जानकारी रिफाइनरी थाने पुलिस को दी। मौके पर रिफाइनरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना मृतक मिथिलेश सिंह परिवार को भी मोबाइल के माध्यम से दिया गया है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article