टेंपू और बाइक में जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार जीजा और साली गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में टेंपू और बाइक में जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार जीजा और साली गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि जीजा और साली दीपावली रात सुसराल से अपने घर जा रहा था तभी टेंपू और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई।

जिसके बाद दोनो की आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के हरहरा गांव के रहने वाले एम चंदन और और भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर के रहने वाली सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनो ने बताया कि दोनो कुटुंब के यहा से घर लौट रहे थे तभी टेंपू से जबरदस्त टक्कर हो गई और दोनो घायल है। घायल आपस में जीजा साली है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article