सुन्दर काण्ड भक्तराज हनुमान जी का जीवन चरित्र है – प्रभाकर सिंह

DNB Bharat

रामायण का घर घर प्रचार- प्रसार और पाठ हो।

डीएनबी भारत डेस्क 

सुन्दर काण्ड भक्तराज हनुमान जी का जीवन चरित्र है। भक्ति के अनुवेशन में विविध कष्टों को झेलकर दूरधज रावण के दुर्ग को राम की कृपा से हनुमान जी ने ध्वस्त किए। भक्तराज हनुमान को अनन्त अखंड ब्रह्मांड के नायक, अनन्त जगत आधार विभुषित सनातन धर्म के सबसे आदर्श पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी ने रामायण के माध्यम से भरत के समान कहा है।

- Sponsored Ads-

भरत वह हैं जो विश्व का भरण-पोषण करने वाले हों। उन्होंने कहा कि रामायण में नवधा भक्ति, संतों की वचनबद्धता, भक्त और स्वामी से संदर्भित कई मुख्य कथाओं पर आधारित प्रवचन देते हुए सारगर्भित अनमोल वचन मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मालती गांव स्थित संत सुरेन्द्र सिंह के पुत्र कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के निवास स्थान पर आयोजित सुन्दर काण्ड के भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह राज्यमंत्री प्रभाकर सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि रामायण और भागवत में भगवान का सर्वश्रेष्ठ कथा है। रामायण के सभी अध्याय, सभी श्लोक, छ्न्द, सोरठा, दोहा, चौपाई सर्वोत्तम हैं और रामायण में सुन्दर काण्ड का एक अपना स्थान है। आगे उन्होंने अपिल करते हुए कहा कि रामायण का घर घर प्रचार- प्रसार और पाठ हो। वहीं सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन सुरसुरी मानस गोष्ठी पिपरा देवस, मालती, हाजीपुर, असुरारी, हवासपूर के संतों द्वारा किया गया।

आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में त्रिवेणी गोष्ठी मोखतयारपुर, मधुरापुर दक्षिण, मधुरापुर पूरब, पाली, रानी, सहुरी, निपनियां, राजवाड़ा सहित महिला गोष्ठी के अध्यक्ष और सदस्यों ने भाग लेकर सुन्दर काण्ड का पाठ किया। व्यास का संचालन प्रो हरीनाथ राय एवं कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सुरसुरी मानस गोष्ठी पिपरा देवस उपेन्द्र राय ने किया। मौके पर राम नन्दन राय, सुदामा पंडित, नीरज कुमार, कपिल देव शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, सहित जिले भर रामायण गोष्ठी के संत उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article