मंसूरचक के गणपतौल में पारंपरिक तरीके से रक्तदंतिका मां की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

DNB Bharat

प्रतिमा विसर्जन के दौरान सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए महिला एवं पुरूष श्रद्धालु।

डीएनब भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक प्रखण्ड के अति प्राचीन रक्तदंतिका दुर्गा मंदिर गणपतौल में दुर्गा पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीणों व पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां प्रत्येक साल पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना के बाद माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। विजय दशमी पर्व की रात में मूर्ति का विसर्जन कार्यक्रम मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए बलान नदी घाट में माता दुर्गा की की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मां दुर्गा के अंतिम दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। साथ ही दुर्गा माता की जयकारे भी लगाए गए। प्रतिमा विसर्जन यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंसूरचक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष दयानंद सिन्हा, आलोक कुमार मिश्रा सिन्हा सहित पूजा समिति के सैकड़ों सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

मंसूरचक से संवाददाता आशीष भूषण

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article