बछवाड़ा थाना की पुलिस ने देशी शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शराब बंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबारी शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आते हैं। वहीं पुलिस भी अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बेगूसराय के बछवाड़ा थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 17 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला समेत दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरवा पंचायत के अरवा गांव निवासी रामाशीष सहनी का पुत्र उमेश सहनी को उसके आवास से सटे एक खेत से 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी स्व उपेन्द्र पासवान की पत्नी सुन्दरी देवी को दो लीटर महुआ शराब के साथ उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपी से पुछताछ के उपरांत मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बछवाड़ा, बेगूसराय से डब्लू कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article