बेगूसराय में 8 वर्षीय मासूम की गला दबा कर हत्या, केला के बागान से शव बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जहां अपराधियों ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव को केले के बगीचा में फेंक दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव की है। मृत मासूम बच्ची की पहचान नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले अरुण महतो की 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची अपने ननिहाल रजौरा में थी और आज सवेरे केला का पत्ता काटने के लिए केला के बागान गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। जब घर वालों ने खोजबीन किया तो कोई अता पता नहीं चल सका। फिर बाद में दोबारा खोजने के लिए मासूम बच्ची को गई तो मृत अवस्था में केले के बागान में मिला। उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची को निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची के चेहरे पर खून का दाग है और गले में भी दमने का निशान है। उन्होंने यह भी बताया है कि मासूम बच्ची के साथ पहले गलत किया उसके बाद उसकी निर्मल तरीके से गला दबाकर हत्या कर। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मासूम बच्ची का कपड़ा भी बरामद किया है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article