नालंदा में अधेड़ की लाठी डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दरगाह इलाके की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दरगाह इलाके में मामूली विवाद को लेकर अधेड़ की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व रंजना देवी बाहर से अपना काम समाप्त करके अपने घर जा रही थी। इसी दौरान नरेश रविदास का गलती से हाथ रंजना देवी से संपर्क में आ गया। जिसको लेकर रंजना देवी के द्वारा नरेश रविदास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

- Sponsored Ads-

हालांकि इस छेड़छाड़ के आरोप को लेकर गांव में पंचायत भी बैठाया गया और रंजना देवी व अन्य महिलाओं के द्वारा भरी पंचायत में नरेश रविदास को चप्पलों से पीटा भी गया। जिसके बाद इस मामले को सुलटा दिया गया, लेकिन इस मामले को लेकर एक महीने बाद रंजना देवी के पति बाहर से गांव आया।

रंजना देवी के पति इस बात की जानकारी हुई आक्रोशित होकर चार की संख्या में नरेश रविदास की सोए हुए अवस्था में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष ने कहा कि छेड़खानी को लेकर ही अधेड़ की हत्या हुई है। फिलहाल इस मामले को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article