बेगूसराय में जमीन विवाद में घर पर चढ़कर तांडव, अमरौर के पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों को रॉड-डंडों से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों को लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधी हमला करते साफ नजर आ रहे हैं। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के देवनगर का है।घायलों की पहचान देवनगर निवासी पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार, रमन कुमार और सूरज कुमार के रूप में की गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेगूसराय में जमीन विवाद में घर पर चढ़कर तांडव, अमरौर के पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों को रॉड-डंडों से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात 24बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार का गांव में 17 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसी को लेकर पहले खेत पर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। बाद में जब सभी लोग घर लौट आए, तभी स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधियों ने घर पर धावा बोल दिया।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो से तीन से चार की संख्या में लोग उतरते हैं और लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से हमला शुरू कर देते हैं। 

बेगूसराय में जमीन विवाद में घर पर चढ़कर तांडव, अमरौर के पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों को रॉड-डंडों से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात 3हमले में पूर्व मुखिया समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि पहले खेत पर उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर यह हमला किया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

बेगूसराय में जमीन विवाद में घर पर चढ़कर तांडव, अमरौर के पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों को रॉड-डंडों से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात 4वहीं इस घटना ने एक बार फिर जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से बेखौफ होकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर हमला किया, उससे लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार अमरौर के पूर्व मुखिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article