नालंदा: वेन थाना क्षेत्र इलाके के कोल्हूआ गांव में अज्ञात चोरों ने किया 33 लाख की चोरी,तीन लाख नगद नगद समेत महंगे ज्वेलरी के ऊपर किया हाथ साफ

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बंद घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बेन थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 33 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर के सभी कमरों के ताले तोड़कर लाखो रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई है। पीड़ित सुनील सिंह पंजाब में एल्युमिनियम फैक्ट्री संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां के इलाज के सिलसिले में पूरा परिवार घर में ताला लगाकर बिहारशरीफ गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों और भतीजे ने फोन कर बताया कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

नालंदा: वेन थाना क्षेत्र इलाके के कोल्हूआ गांव में अज्ञात चोरों ने किया 33 लाख की चोरी,तीन लाख नगद नगद समेत महंगे ज्वेलरी के ऊपर किया हाथ साफ 2सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत गांव पहुंचे। चोरों ने न सिर्फ मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा था, बल्कि घर के सभी कमरों के ताले भी तोड़ डाले थे। अलमारी, लॉकर और स्टोर बॉक्स को पूरी तरह खंगाल दिया गया था। घर का बिखरा समान चोरी की गवाही दे रहा था। जांच के दौरान पता चला कि करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 3 लाख 70 हजार रुपये नकद गायब हैं।

नालंदा: वेन थाना क्षेत्र इलाके के कोल्हूआ गांव में अज्ञात चोरों ने किया 33 लाख की चोरी,तीन लाख नगद नगद समेत महंगे ज्वेलरी के ऊपर किया हाथ साफ 3घटना की सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों के सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

Share This Article