बेगूसराय के रूपनगर मे एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,मृतक का भी था अपराधिक इतिहास,आक्रोशित लोगो ने लगाई आग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से एक बार फिर बड़ी घटना सामने आ रही है जब लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर तथा पत्थर से कुच कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रूप नगर निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है । हालांकि मृतक चंदन कुमार का भी अपराधीक इतिहास रहा है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के रुपनगर की है ।

बेगूसराय के रूपनगर मे एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,मृतक का भी था अपराधिक इतिहास,आक्रोशित लोगो ने लगाई आग 2बताया जा रहा है कि चंदन कुमार पूर्व से भी अपराधी था और आज वह किसी काम से रूपनगर में ही अवस्थित एक रिया नर्सिंग होम नामक दवा खाने में गया था और वहीं पर उसकी बहस हुई और तत्पश्चात उसकी हत्या कर दी गई। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि चंदन कुमार आज इलाज के लिए रूपनगर में ही अवस्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गया था जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और हाथापाई हुई तत्पश्चात चंदन कुमार की वहां पर मौजूद लोगों ने हत्या कर दी ।

बेगूसराय के रूपनगर मे एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,मृतक का भी था अपराधिक इतिहास,आक्रोशित लोगो ने लगाई आग 3हत्या के बाद चंदन कुमार के आक्रोशित समर्थकों ने नर्सिंग होम में आग लगा दी एवं अभी भी बवाल कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस लोगों को समझने के साथ-साथ आगे की छानबीन में जुट गई है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक मृतक के परिजनों के द्वारा किसी पर एफआइआर नहीं किया गया है । फिलहाल पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई में जुट चुकी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article