नालंदा में महिला पार्षद के घर चढ़कर बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलिबारी

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के सालूगंज मोहल्ले की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

एक तरफ पूरे शहर भर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों एवं थानाध्यक्षों के द्वारा फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दे रही थी, वहीं दूसरी ओर बिहार थाना क्षेत्र इलाके के सालूगंज मोहल्ले में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड नंबर 34 के वार्ड पार्षद आरती कुमारी के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलीबारी की।

- Sponsored Ads-

गोलियों की आवाज को सुनकर वार्ड पार्षद समेत आसपास के लोग अपने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। बदमाश दर्जनों की संख्या में थे। घटना के संबंध में वार्ड पार्षद आरती कुमारी ने बताया कि उसके पति श्रवण कुमार के साथ पूजा पंडाल में बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की गई थी।

इसी विवाद को लेकर वार्ड पार्षद आरती कुमारी बिहार थाना में एफआईआर दर्ज करने गई थी। एफआईआर की सूचना मिलने पर बदमाश उग्र हो गए और वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर 6 खोखा बरामद किया है और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article