परिवार बेटी की शादी के लिए गया देवघर, चोरों ने घर का ग्रिल काट…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मंसूरचक स्थित फाटक चौक के समीप गुरुवार की रात चोरों ने पप्पू कुमार गुप्ता के घर व किराना दुकान में लगे दरवाजे का ग्रिल काटकर चोरी कर लिया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पप्पू कुमार गुप्ता की पुत्री की शादी देवघर में थी इसलिए पूरा परिवार देवघर में था। पीड़ित का घर और दुकान एक ही घर में है। शुक्रवार को बारह बजे एक सब्जी बेचने वाले ने ग्रिल कटा हुआ देखा तब जाकर लोगों को चोरी का पता चला।

- Sponsored Ads-

पड़ोसी अमित गुप्ता ने बताया कि गोदरेज के ताले टूटे हुए थे और दूकान का गल्ला भी निकाला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर वहां पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के आने पर ही ये पता चलेगा की क्या क्या चोरी हुई है। समाचार प्रेषण तक परिवार के लोग नहीं आए थे। बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता भी वहां पहुंचे और थानाध्यक्ष से चोरों को शीघ्र पकड़ने की बात कही।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article