सुवेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर तीखा हमला, बोले– बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी सरकार के बीच लड़ाई

DNB Bharat Desk

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय लोकतंत्र और आतंकी मानसिकता वाली सरकार के बीच सीधी लड़ाई चल रही है।

- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार आताताई तत्वों, आतंकियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करेगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। गुंडागर्दी और हिंसा के बल पर सरकार नहीं चल सकती।

सुवेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर तीखा हमला, बोले– बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी सरकार के बीच लड़ाई 2उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल भारत का अभिन्न अंग है और जो लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे राजनीति कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लगातार मंदिरों और हिंदू समाज के लोगों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष इस पर चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कहीं अल्पसंख्यकों पर घटना होती तो विपक्ष सड़कों पर उतर आता, लेकिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

सुवेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर तीखा हमला, बोले– बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी सरकार के बीच लड़ाई 3संजय सरावगी ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि वहां के हिंदू समाज और उनके धार्मिक स्थलों को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा कि सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने कई नई योजनाओं की घोषणा की, जिन पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कैबिनेट स्वीकृति मिली है।

सुवेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर तीखा हमला, बोले– बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी सरकार के बीच लड़ाई 4उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और योजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो चुका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article